
बिहार के मुंगेर से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आई है जहां पत्नी की अर्थी निकलने से ठीक पहले पति ने भी दम तोड़ दिया. इसके बाद पति-पत्नी की एक साथ शवयात्रा निकली और दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया. इस मार्मिक दृश्य को देखकर पूरा मोहल्ला भावुक हो उठा और नम आंखों से दोनों को अंतिम विदाई दी गई. मंगलवार को जब इन दंपति की शवयात्रा पति-पत्नी का इस तरह एक साथ दुनिया से विदा होना पूरे इलाके के लिए भावनात्मक क्षण बन गया. दोनों की एक साथ शवयात्रा और एक ही चिता पर अंतिम संस्कार ने जीवनभर साथ निभाने के रिश्ते की गहराई को बयां कर दिया. मोहल्ले के लोग, अधिवक्ता और शुभचिंतक नम आंखों से इस अंतिम यात्रा के साक्षी बने.
